भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे फूफा को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी भतीजी को छत से धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की| घटना के बाद आरोपी दो दिन तक पुलिस से छिपता फिरता रहा पर कल देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है|
बता दें कि दुर्ग शिवपारा के पीड़ित परिवार ने शुक्रवार शाम को दुर्ग थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी वी. संतोष अचारी (फूफा) ने शाम 6:00 बजे नशे की हालत में घर आया और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और परिवार के सभी सदस्यों को हाथ में बांस का डंडा और धारदार हथियार लेकर मारने के लिए दौड़ाने लगा |
जिसके बाद डर के मारे सभी लोग छत पर आ गये| आरोपी वी. संतोष अचारी भी वहां पहुंच गया और हत्या करने की नियत से टिकेश्वरी मानिकपुरी को छत से धक्का दे दिया। गिरने की वजह से भतीजी को गंभीर चोटें आईं है। दुर्ग पुलिस धारा 294, 307, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
सीएसपी चिराग जैन के निर्देश पर थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने आरोपी की पतासाजी की और 26 मई की देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक डंडा और एक धारदार चाकू जब्त किया गया है| आरोपी वी. संतोष अचारी को न्यायिक के समक्ष पेश किया गया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

