भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग,मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के सोनवर्षा गांव में एक महिला ने अपने पति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. घटना के बाद उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| हत्या करने के बाद महिला का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के मुताबिक चरित्र पर संदेह और शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने के कारण यह घटना घटी। मामला पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर चौकी का है।
यह भी पढ़े - CG : बंद कमरे के पीछे अपनी हवस मिटाता था तांत्रिक , कई सालो से महिलाओं और बच्चियों को बना रहा था शिकार...
जानकारी के मुताबिक, प्रदीप पंडो (23) अपनी पत्नी बाल कुंवर (22) के साथ सोनवर्षा गांव के राधा रमण नगर में रहता था. बुधवार शाम को दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि बाल कुँवर ने प्रदीप पंडो पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से प्रदीप पंडो मौके पर ही गिर गये. कुछ समय बाद उनकी मृत्यु हो गई।
पति की मौत से बालकुंवर सदमे में थी. वह घर से निकल गई और पास के एक पेड़ फांसी लगाकर आत्महत्या का ली | देर रात जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना नागपुर थाने में दी.
प्राम्भिक जांच में पुलिस को पता चला कि प्रदीप पंडो और बाल कुंवर की शादी एक साल पहले हुई थी. प्रदीप पंडो गदबदी गांव का रहने वाला था. अपनी शादी के बाद, बाल कुँवर एक सप्ताह तक अपने ससुराल में रहीं और फिर अपनी माँ के घर रहने के लिए लौट आईं। इसी बीच पति प्रदीप अपने ससुराल आया। दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर संदेह करते थे।
बाल कुंवर की मां के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच रिश्ते को लेकर अक्सर विवाद होता था. बुधवार की देर रात किसी विवाद से नाराज बाल कुँवर ने अपने पति के सिर पर बड़े पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
लड़ाई का शोर सुनकर बाला कुँवर की माँ इन्द्रा कुँवर वहाँ पहुँची। कमरे में प्रदीप का शव पड़ा था। बाल कुँवर कमरे से बाहर चले गये। उसने अपने घर से 40 मीटर दूर आम के पेड़ से फांसी लगा ली| पुलिस मामले की जांच कर रही है|

