CG : बंद कमरे के पीछे अपनी हवस मिटाता था तांत्रिक , कई सालो से महिलाओं और बच्चियों को बना रहा था शिकार , गाँव में तांत्रिक का था इतना खौफ किसी ने नहीं उठाई आवाज, आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तंत्र मन्त्र का जाल भी देश ऐसे फैला हुआ है की विभिन्न समस्याओं से ग्रस्त लोग छुटकारा पाने के लिए बाबा , तांत्रिक के पास जाते हैं। और कई बार तांत्रिक उनका फायदा उठाकर महिलाओं और लड़कियों के साथ दुराचार करते है|


यह भी पढ़े ब्रेकिंग : दुर्ग में युवक का मर्डर , शराब खरीदने को लेकर हुई बहस में आरोपी ने गर्दन पर चाक़ू मारकर शख्स को उतारा मौत के घाट...

ऐसी ही एक मामला छग के धमतरी से सामने आया है | जहाँ एक तांत्रिक झाड़-फूंक के बहाने बंद दरवाजे के पीछे महिलाओं से बलात्कार करता था साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया करता था| कोई नहीं जानता कि कितनी लड़कियां इस दरिंदे के जाल में फंसकर अपनी इज्जत खो चुकी हैं।

यह भी पढ़े ब्रेकिंग न्यूज़ : महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग, भिलाई समेत प्रदेशभर में 30 से ज्यादा जगहों पर EOW की रेड...

जानकारी के मुताबिक, मामला धमतरी के धौराभाठा गांव का है।  जहां तांत्रिक नंद किशोर कुंजाम झाड़-फूंक और अंधविश्वास के जरिए लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल फंसाया करता था। इसके बाद तांत्रिक बंद कमरे में उनके साथ दुष्कर्म किया करता था| तांत्रिक की हैवानियत के इस कृत्य में कई महिलाये और बच्चियां फंस जाती थी|

एक पीड़िता इस बात से परेशान होकर और इसकी शिकायत पुलिस से की| जब पुलिस को स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक नंदकिशोर कुंजाम उर्फ ​​नंद बाबा को गिरफ्तार कर लिया है| उस पर मुकदमा चलाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े - ब्रेकिंग : CG में हुआ ट्रिपल मर्डर , पति पत्नी और मासूम की बेरहमी से हत्या , ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में जुटी पुलिस...

कहा जाता है कि आरोपी ने पिछले कई वर्षों से कई महिलाओं को बहकाया और उनके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था| आरोपी का इतना खौफ था की पूरा गांव उससे डरता था |इसलिए कोई उसके लिए कुछ नहीं बोलता था |

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo