NEET की ख़ुशी बाँटने अपनी सोशल मीडिया फ्रेंड से मिलने आया था किशोर और लड़की के घरवालों ने कर दी छात्र की हत्या...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के नागौर शहर के जिले के मेड़ता सिटी थाना क्षेत्र के सारंग बासनी गांव में 17 साल के किशोर की हत्या का मामला सामने आया है| किशोर कोटा के एक इंस्टीट्यूट का स्टूडेंट है और बीते दिनों उसने नीट की परीक्षा दी थी और उसका परचा अच्छा गया था|


यह भी पढ़े - भिलाई : 7 पन्नों को सुसाइड नोट लिखकर पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या , पत्नी से थी अनबन इसलिए तलाक का चल रहा था केस , बच्चो से नहीं मिलने देती थी पत्नी, तनाव में लगाया मौत को गले...

अपनी एक सोशल मीडिया फ्रेंड से मिलने वह सारंग बासनी आया हुआ था| जिसके बाद  किशोर के बारे में पता चलने पर युवती के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे किशोर की मौत हो गई|जानकारी के मुताबिक  मृतक के पिता उमेश कुमार केसरी बिहार में मधुबनी के रहने वाले हैं और वर्तमान में रेल्वे स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं|

यह भी पढ़ेCG : बंद कमरे के पीछे अपनी हवस मिटाता था तांत्रिक , कई सालो से महिलाओं और बच्चियों को बना रहा था शिकार...

मेड़ता पुलिस उप अधीक्षक पिंटू कुमार के मुताबिक यह पूरी घटना बुधवार की है| बिहार के मधुबनी हाल कोटा के एक कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा 17 साल का किशोर संतोष कुमार केसरी पुत्र उमेश केसरी अपने नीट के पेपर अच्छा जाने से बहुत खुश था|

यह भी पढ़े ब्रेकिंग न्यूज़ : महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग, भिलाई समेत प्रदेशभर में 30 से ज्यादा जगहों पर EOW की रेड...

 इसलिए वह अपनी सोशल मीडिया फ्रेंड से मिलने आया था| इसी दौरान लड़की के परिजनों को यह बात पता चल गई और उन्होंने किशोर के साथ मारपीट कर दी| मारपीट में किशोर को काफी ज्यादा गहरी चोट लगी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके गंभीर स्तिथि को देखते हुए लड़की के परिजनों की ओर से ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

यह भी पढ़े - ब्रेकिंग : CG में हुआ ट्रिपल मर्डर , पति पत्नी और मासूम की बेरहमी से हत्या , ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में जुटी पुलिस...

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी| जिसके बाद किशोर के पिता मेड़ता थाने पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. मृतक के पिता ने लड़की के घरवालों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है| जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo