ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग की तीर्थ यात्री बस हुई दुर्घटना का शिकार , वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस आ रहे थे दुर्ग ,इसी बीच ड्राईवर को आ गयी झपकी और बस पलट गयी हादसे में 1 महिला और एक बच्ची की मौत 25-30 लोग घायल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात 3:30 बजे दुर्ग छत्तीसगढ़ की एक तीर्थ यात्री बस पलट गई। इसमें सवार एक महिला और बच्ची की मौत हो गई। हादसे में 25-30 लोग घायल हो गये|


यह भी पढ़े -भिलाई : ब्रूसली मर्डर केस में पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार , वर्चस्व की लड़ाई में की थी हत्या , हत्या के बाद सभी हो गए थे फरार , पुलिस की विशेष टीम ने आरोपियों को धर दबोचा...

बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हाईवे पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस छत्तीसगढ़ की थी. बस दुर्ग जिले और आसपास के क्षेत्रों से 65 यात्रियों को लेकर जा रही थी|

यह भी पढ़े - भिलाई : फ्लेट से आ रही थी बदबू , बदबू से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस से की शिकायत , पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो दो भाइयों की सड़ी गली पड़ी थी लाश....

 जिनमें से 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुई. सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जो वैष्णो देवी के दर्शन कर वृन्दावन आए थे और शुक्रवार शाम को दुर्ग लौटे रहे थे| बस पलटने की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे पर मौजूद कर्मचारी और नसीरपुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत निकालकर संयुक्त अस्पताल और फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

यह भी पढ़े - अयोध्या-फैजाबाद में आखिर क्यों हार गई BJP, जानिए भाजपा के लल्लू सिंह के हार के वो 5 बड़े कारण..

पुलिस के मुताबिक बस चालक को झपकी आ गई, जिससे बस पलट गई। घायल यात्री ने बताया कि बस में 65 यात्री सवार थे. हम वैष्णो देवी से वृन्दावन आये और वृन्दावन से अब हम अपने घर छत्तीसगढ़ के लिए निकल रहे थे। बस के अधिकांश यात्री घायल हो गये।

यह भी पढ़े -ससुर की 300 करोड़ की संपत्ति हड़पने बहू ने ससुर की सुपारी देकर करवाई हत्या , सरकारी अधिकारी बहू ने इसे हादसा दिखाने की पूरी कोशिश की पर पकड़ी गयी.

 हादसे के बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस में ले जाया गया। जिसमे दो दर्जन से अधिक घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें सैफई ले जाया गया, जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj