भिलाई : ब्रूसली मर्डर केस में पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार , वर्चस्व की लड़ाई में की थी हत्या , हत्या के बाद सभी हो गए थे फरार , पुलिस की विशेष टीम ने आरोपियों को धर दबोचा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई-3 थाना अंतर्गत देवबलोदा इलाके में दो दिन पहले 5 जून को एक नशे का कारोबार करने वाले की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी और अवैध नशीली दवाओं के कारोबार में दबदबा हासिल करने के लिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया|


यह भी पढ़ेभिलाई : फ्लेट से आ रही थी बदबू , बदबू से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस से की शिकायत , पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो दो भाइयों की सड़ी गली पड़ी थी लाश....

 भिलाई-3 पुलिस के मुताबिक 5-6 जून की रात चिरंजीव उर्फ ​​ब्रूसली नाम के युवक की हत्या कर दी थी. पुलिस टीम मैके पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पता चला कि उस की हत्या कर दी गई थी और उस का सिर पत्थर से कुचल दिया गया था.

पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने pm के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया। साथ ही देवबलोदा निवासी मुकेश कुमार मानिकपुरी की शिकायत पर हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है|

यह भी पढ़े - अयोध्या-फैजाबाद में आखिर क्यों हार गई BJP, जानिए भाजपा के लल्लू सिंह के हार के वो 5 बड़े कारण..

जब दुर्ग एस.पी. जितेंद्र शुक्ला इस हत्याकांड में संज्ञान लेकर  आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया. वहीं इस काम के लिए क्राइम ब्रांच और भिलाई पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) भिलाई सुखनंदन राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) ऋचा मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक (अपराध) हेमप्रकाश नायक, जिला नगर पुलिस छावनी अधीक्षक हरीश पाटिल ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और हत्याकांड की जांच की।

विस्तृत जांच में पाया गया कि आरोपी राजेश कुर्रे, अर्जुन बघेल, दीपक कुमार टंडन उर्फ ​​गोलू, , भूपेन्द्र टंडन, जसवन्त मारकण्डे, देवा बंजारे, सुनील बांधे, भीम बघेल, अजय बघेल, शेखर सेन एवं एक नाबालिग लड़के ने मिलकर अपराध किया है।

यह भी पढ़े -ससुर की 300 करोड़ की संपत्ति हड़पने बहू ने ससुर की सुपारी देकर करवाई हत्या , सरकारी अधिकारी बहू ने इसे हादसा दिखाने की पूरी कोशिश की पर पकड़ी गयी.

टीम ने पाया कि हत्या की घटना के बाद सभी आरोपी वहां से भाग गये. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है. आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई। गिरफ्तारी के डर से आरोपी लगातार एक जगह से दूसरी जगह छुपते रहे|

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने रायपुर, बलौदा बाजार, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग और बलोद जिले में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर तलाश की. इस दौरान सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया और बाद में भिलाई के तीन पुलिस स्टेशनों में उनसे गहन पूछताछ की गई।

पुलिस ने हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी बताई, लेकिन पता चला कि मृतक ब्रुसली इलाके में शराब और गांजा जैसे नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करता था|  भीम और गोलू गैंग के लोगों ने वर्चस्व की लड़ाई में उसकी हत्या कर दी गयी|

5 जून की रात गोलू को सूचना मिली कि मृतक और उसके साथी जय सिंह और मुकेश मानिकपुरी गांव के बंधवा तालाब के पास शराब पार्टी कर रहे हैं. गोल ने इस अवसर का लाभ उठाया।

उन्होंने एक डंडा, एक बेंत, एक धारदार हथियार, एक लोहे की रॉड, एक तलवार आदि लेकर अपने साथियों को बुलाया|वे अब रात होने का इंतजार कर रहे थे लगभग रात के 10 बजे सभी लोग बंधवा तालाब की ओर चल दिए। लोगों को वहां आता देख जयसिंह और मुकेश भाग गये. इसके बाद आरोपियों ने ब्रूसली को डंडे और तलवार से पीट-पीटकर मार डाला। फिर उन्होंने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया और पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गए।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj