भिलाई : दोस्तों के साथ नागपुर घुमने गया युवक इतवारी रेलवे स्टेशन से हुआ गायब , 13 दिन से पति को ढूंढने भटक रही है महिला , छावनी पुलिस ने टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू की..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक महिला ने 13 दिनों से अपने पति की तलाश में भटक रही है| महिला का पति हरीश ठाकुर (38) दुर्ग शिक्षा विभाग में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर काम करते हैं। कुछ दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ नागपुर के लिए निकला था लेकिन रास्ते में बिना बताए कहीं चला गया| उसके बाद से उनका फोन भी बंद है| मामले छावनी पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े -डॉ. ने आइसक्रीम ऑर्डर करवाई पर आइसक्रीम के अंदर का नजारा देखकर उड़ गए होश , आइसक्रीम में पड़ी थी इंसान की कटी हुई ऊँगली , पढ़े पूरा मामला..

 पुलिस के मुताबिक, धनेश्वरी ठाकुर नाम की महिला ने पुलिस में अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी. उसने बताया कि वह भिलाई कैंप, जागृति चौक में रहती है। उनके पति हरीश ठाकुर शिक्षा विभाग में डाटा एंट्री क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उनके ससुर भरत लाल ठाकुर और परिवार के सभी सदस्य उनके साथ रहते हैं।

धनेश्वरी ने कहा कि उनके पति हरीश ने हमेशा की तरह 1 जून को ड्यूटी के लिए निकले थे| इसके बाद वह रात को घर वापस नहीं लौटे| जब उस रात उसके पिता ने उसे फोन किया, तो उसने कहा कि वह अस्पताल में है, लेकिन यह नहीं बताया कि वह किस अस्पताल में है।

यह भी पढ़े -भिलाई : युवक की हत्या की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार , पुरानी बात का बदला लेना चाहते थे आरोपी...

 2 जून की सुबह धनेश्वरी ने हरीश को कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. कुछ देर बाद हरीश के दोस्त का फोन आया| हरीश फोन पर बात कर रहा था. उसने कहा कि वह नागपुर आ गया है और मेट्रो में घूम रहा है।

यह भी पढ़े -नई दुल्हन के साथ शादी के बाद ट्रेन से वापस लौट रहा था परिवार, बीच रास्ते दुल्हे की टॉयलेट जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर हुई मौत , हादसे के बाद दुल्हन गहरे सदमे में..

हरीश ने कहा कि उसके भी दोस्त हैं. परिजनों ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ नागपुर गया था। 2 जून की रात हरीश का फोन बंद आने लगा. अगले दिन हरीश ठाकुर के साथ नागपुर गया उसका दोस्त भी भिलाई लौट आया|

यह भी पढ़े -भिलाई : हाउसिंग बोर्ड इलाके में महादेव सट्टा के पैसो को लेकर युवक के अपहरण और मारपीट मामले के आरोपी ने जामुल थाने में किया सरेंडर...

 जब परिवार ने पूछा कि हरीश कहां है तो उन्होंने कहा कि वह इतवारी रेलवे स्टेशन पर रात में सोये थे|  इसी दौरान हरीश कहीं गायब हो गया। उसे ढूंढने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन वह नहीं मिला।

तदनुसार, परिवार के सदस्यों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 13 दिनों तक अपने बेटे की तलाश करने वाले पिता ने मदद के लिए पुलिस का रुख किया। 

महिला ने अपने पति को ढूंढने छवानी पुलिस से मदद मांगी है| इसके बाद छावनी पुलिस ने एक टीम बनाई और हरीश की तलाश शुरू की। उसके फोन नंबर की भी जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7