भिलाई : 150 KG गांजे की खेप बरामद , सब्जी और कोयला सप्लाई के आड़ में कर रहे थे बड़े स्तर पर गांजे के अवैध धंधे का काम , मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार सुबह जामुल थाने से डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी घासीदास नगर, जामुल के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच गाड़ियां जब्त कीं, जिनमें एक ट्रक, दो पिकअप, एक स्कोडा और एक एसयूवी शामिल है. जबकि दो वाहनों का नंबर एक ही है| पुलिस मामले की जांच कर रही है|

 


यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : पैसेंजर ट्रेन में भयानक हादसा , ट्रेन की बोगी में लगी आग देखते ही देखते दो कोच को लिया चपेट में , यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान...

अतिरिक्त अपराध एसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जामुल थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग गांजा बेचने में शामिल हैं. उन्होंने एसपी के निर्देश पर टीम तैनात कर दी| जांच के दौरान पता चला कि जामुल के घासीदास नगर जय स्तंभ के पास रहने वाला दिनेश डहरिया उर्फ ​​सोनी (22) अपने मोहल्ले के ही रहने वाले दोस्त शिव कुमार टंडन (23) और खिलावन यादव (22) के साथ मिलकर काम कर रहा था। कई वर्षों से अवैध गतिविधियो में लिप्त है वही इन लोगों को गांजा सप्लाई करता है।

यह भी पढ़े क्या आपने कभी देखी है ऐसी पढ़ाई , विडियो देखने के बाद आप भी कहेंगे नहीं , विडियो दखे...

यह भी पढ़े - BIG ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने मारा थप्पड़ , जानिए क्यों...

दुर्ग पुलिस क्राइम ब्रांच को मुखबिर की सूचना पर सोनू के माल आने की खबर पता चली की बड़ी मात्रा में गांजा 2 जून की सुबह भिलाई पहुंचेगा। क्राइम एएसपी ऋचा मिश्रा और टीआई कपिल पांडे अपनी पूरी टीम के साथ जामुल बोगदा पुलिया पर वाहन के आने का इंतजार कर रहे थे।

सुबह करीब 8 बजे गाड़ी आई। पुलिस ने जैसे ही गाड़ी रोकवाई तो चालक ने वाहन नहीं रोका और भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. जब उसे पकड़ा गया तो देखा कि ट्रक में कोयला लदा हुआ है|

यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : भिलाई में महिला की चाकू मारकर हत्या , मायके में रह रही पत्नी को नशे के आदी पति ने घर ले जाना चाहा , मना करने पर उतारा मौत के घाट , आरोपी फरार...

अपराध टीम को स्पष्ट जानकारी थी कि वाहन में गांजा है| बाद में बैग के अंदर रखे कोयले की तलाशी में डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं, इस काम में प्रयुक्त पांच वाहनों को भी जब्त कर लिया गया और तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया|

यह भी पढ़े - CG: नाबालिग के साथ 6 लोगो ने किया गैंगरेप, शादी समारोह में शामिल होने गयी दो नाबालिग को जंगल ले गए आरोपी उनमे से एक लड़की ने भागकर बचाई अपनी आबरू., आरोपी गिरफ्तार.....

एसपी सुखनंदन राठौड़ ने कहा कि सोनू ट्रक में सब्जी और कोयला लोड करने के बहाने रायगढ़ भेजा करता था। इन गाड़ियों में उसने रायगढ़ से कोयला और सब्जियां लोड करवाता, लेकिन वहां से वह गाड़ियों को भिलाई नहीं ले लाता बल्कि सीधे उड़ीसा चला जाता था|

उसके लोग गांजा लेकर ओडिशा सीमा पर इंतजार करते थे| वहां गांजे को सब्जियों और कोयले के नीचे छिपा दिया करते और भिलाई लौट आते। सोनू और उसके साथी तीन-चार साल से यह अवैध धंधा चला रहे थे।लोडिंग के लिए एक नंबर के दो पिकअप का उपयोग किया जाता |

यह भी पढ़े भिलाई में युवक की धारदार हथियार से की हत्या फिर पहचान छुपाने पत्थरो से सिर कुचल दिया , आरोपियों की तलाश जारी...

आरोपी इतना होशियार था कि उसने एक ही नंबर के दो पिकअप  रखे थे। पुलिस द्वारा जब्त की गई दोनों गाड़ियों का नंबर सीजी 07 सीजे 8751 है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास पहले से एक ही लाइसेंस प्लेट वाली दो वाहने थीं। दोनों गाड़ी समान रूप से बनाई गई थीं। इस तरह, अगर पुलिस वाहन को कहीं पकड़ भी लेती है, तो वे इसे कहीं और होने का दिखावा करके बच सकते हैं।

सोनू इतना शातिर था कि उसने गांजा तस्करी के लिए खुद की पांच गाड़ी खरीद लीं| और गांजा लाने के लिए एक साथ कई गाड़ियाँ भेजता था। एक पीछे एक गाड़ी चलती | अगर कोई संदेह होता कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है, तो बीच में ही गाड़ी बदल लेता।लेकिन उसकी चालाकी धरी की धरी रह गयी और वह और उसके साथी पुलिस के हथ्ते चढ़ गये|

  भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj