भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :राजस्थान धौलपुर, बेटे की चाहत पाले ससुराल वालो को बहू नहीं दे पा रही थी बेटा साथ ही तीन बेटियां थीं। इस बात से ससुराल वाले बहुत नाराज रहते थे| ऐसे में वह आए दिन महिला के साथ मारपीट करने लगे| उन्होंने उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया।
आख़िरकार वह अपने पिता के घर चली गयी और वहां महिला का इलाज किया गया। करीब दो महीने के इलाज के बाद शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई. इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर मौजूद कुलारी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया|
साथ ही पिता की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|मृतक के पिता कैलाश चंद ने बताया कि उनकी बेटी कविता (28) की शादी छह साल पहले आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के बिचोला गांव निवासी पप्पू से हुई थी|
शादी के एक साल बाद, मेरी बेटी ने एक बेटी को जन्म दिया। लड़की के जन्म से कविता के ससुराल वाले नाराज हो गये और उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने उसके साथ मारपीट भी शुरू कर दी. वहीं, दूसरे और चौथे साल में कविता ने फिर से दो बेटियों को जन्म दिया।
इस बीच, तीन बेटियों को जन्म देने के बाद, कविता को अपने पति से नियमित हिंसा का सामना करना पड़ा। ससुराल वाले उल्टा उनसे लड़कियों के लिए भरण-पोषण की भी मांग करने लगे| पिता के मुताबिक मृतिका की जेठानी पति, ससुर व ननद ने उससे बेटा जन्म देने का दबाव बनाने लगे|
करीब दो महीने पहले उसकी बेटी को दामाद ने पहले तो उसे बुरी तरह पीटा और फिर घर से निकाल दिया. इस बीच, वह मायके आकर रहने लगी जहाँ उसका इलाज चल रहा था। अंततः इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मृतक के पिता ने कोलारी थाने में दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिर शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके पिता को सौंप दिया गया।
वहीं, पुलिस उपायुक्त सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. विवाहिता करीब दो माह से अपने पिता के घर में रह रही थी। इससे पहले मृतका के पिता ने दहेज का मुकदमा दायर किया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है|
इस संबंध में जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी| इस घटना से परिवार स्तब्ध है आखिर कब तक इस तरह की घटनाये सामने आती रहेंगी | अब उन 3 मासूम बच्चियों का क्या होगा जिनपर माँ का साया भी उठ चूका है और पिता के लिए वो कुछ मायने नहीं रखते |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

