भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पंडरिया के एक युवक ने दुर्ग छात्रा से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे बदनाम करने ब्लैकमेल कर पैसे भी वसूल किये| पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|
यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : महतारी वंदन योजना की चौथी क़िस्त जारी , योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांच करे....
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग कोतवाली क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। फेसबुक के जरिए उसकी पहचान पंडरिया क्षेत्र के किशुनगढ़ निवासी रितेश चंद्राकर से हुई। फिर धीरे धीरे उनकी जान-पहचान प्यार में बदल गयी | मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से सम्बंधित है|
युवक ने उससे शादी करने का वादा किया। युवक उससे मिलने बिलासपुर पहुंच गया। तब युवक ने बताया कि वह रायपुर के एम्स अस्पताल में काम करता है।जिसके बाद उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. इसके अलावा उसने कुछ जरूरी काम करने के बहाने उससे छह हजार रुपये की मांग की. लड़की ने उसे पैसे दे दिये.
लड़की ने बताया कि युवक ने उसे बदनाम करने की धमकी दी और उससे पैसे की मांग करने लगा. बेइज्जती के डर से लड़की ने उसे इंस्टॉलमेंट के तौर पर 93,000 रुपये दिए। लेकिन उसके बाद भी वह उससे पैसों की मांग करता रहा. इससे परेशान होकर उसने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की. उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रितेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया|
यह भी पढ़े - कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर रिक्शा चालक ने 3 साल के बेटे के सामने महिला के साथ किया बलात्कार...
इस मामला में पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक ने इस तरह से कई लड़कियों को निशाना बनाया. उससे पूछताछ के बाद ब्लैकमेल का शिकार हुई अन्य लड़कियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि वह लड़कियों को लुभाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता था।
प्यार और शादी का झांसा देकर बदनामी की धमकी देकर पैसे वसूल किया करता था| पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की जांच कर अन्य पीड़ित लड़कियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

