ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग में हुआ दर्दनाक हादसा , कोचिंग से लौट रही 3 सहेलियों को ट्रक ने लिया चपेट में एक की मौत , 2 घायल, परिजनों ने किया चक्काजाम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंजोरा में कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य छात्राये घायल हो गई| जानकारी के बाद अंजोरा पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक छात्रा के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ चक्काजाम भी कर दिया है|

यह भी पढ़े - भिलाई : फ्लेट से आ रही थी बदबू , बदबू से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस से की शिकायत , पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो दो भाइयों की सड़ी गली पड़ी थी लाश....

जानकारी के मुताबिक, घटना अंजोरा थाना क्षेत्र के थनोद मोड़ के पास की है. चंगोरी गांव की रहने वाली ओयस्वी पारकर (13) अपने गांव में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह अंजोरा में ट्यूशन लेने के लिए घर से निकली। वह शनिवार सुबह कोचिंग के बाद अपने घर चांगोरी के लिए अपनी दो सहेलियों के साथ निकली |

यह भी पढ़े -ससुर की 300 करोड़ की संपत्ति हड़पने बहू ने ससुर की सुपारी देकर करवाई हत्या , सरकारी अधिकारी बहू ने इसे हादसा दिखाने की पूरी कोशिश की पर पकड़ी गयी.

कथित तौर पर तीनों अपनी-अपनी साइकिल चला रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे भूसे से लदे ट्रक ने छात्रा ओयस्वी को टक्कर मार दी. वह और उसकी सायकल ट्रक के नीचे आ गईं। वहीँ उसकी दो सहेलियाँ भी ठोकर लगकर गिर गईं और वह भी घायल हो गई|

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. परिजनों के साथ ग्रामीणों ने ट्रक के सामने धरना पर बैठ कर सड़क जाम कर दिया. वे आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है.

यह भी पढ़े -भिलाई : ब्रूसली मर्डर केस में पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार , वर्चस्व की लड़ाई में की थी हत्या , हत्या के बाद सभी हो गए थे फरार , पुलिस की विशेष टीम ने आरोपियों को धर दबोचा...

घटना में मृतका ओजस्वी पारकर के पिता भोजेंद्र पारकर ने बताया कि वह भी ड्राइवर थे। ओजस्वी के दो भाई-बहन हैं। फिलहाल ट्रक के नीचे शव बरामद नहीं हो सका है|

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग की तीर्थ यात्री बस हुई दुर्घटना का शिकार , वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस आ रहे थे दुर्ग ,इसी बीच ड्राईवर को आ गयी झपकी और बस पलट गयी हादसे में 1 महिला और एक बच्ची की मौत 25-30 लोग घायल..

 भोजेंद्र पारकर ने कहा कि ट्रक का मालिक या कोई जिम्मेदार आएगा तभी हम शव को वहां से ले जाएंगे|पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर को अब गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की जांच जारी है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj