भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 1 अगस्त से आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाले नियम बदलने जा रहे हैं।
अगर आप UPI से पेमेंट करते हैं, SBI का कार्ड इस्तेमाल करते हैं या हर महीने LPG सिलेंडर का इंतज़ार करते हैं – तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। एक साथ कई बदलाव लागू हो रहे हैं जो आपकी रोजमर्रा की ज़िंदगी और खर्चों को प्रभावित कर सकते हैं।
🔸 UPI लिमिट पर नई पाबंदियाँ
1 अगस्त से UPI ट्रांज़ैक्शन की लिमिट तय कर दी जाएगी।
-
अब आप एक दिन में सिर्फ 50 बार बैलेंस चेक कर सकेंगे।
-
किसी एक UPI ऐप पर जुड़े बैंक अकाउंट को दिन में 25 बार तक ही देखा जा सकेगा।
-
AutoPay अब तीन तय स्लॉट में ही प्रोसेस होगा: सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 के बीच और रात 9:30 के बाद।
NPCI का कहना है कि इससे सिस्टम सुरक्षित और तेज़ बनेगा।
SBI अपने कुछ ELITE और PRIME क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद करने जा रहा है।
-
पहले इन कार्ड्स पर ₹50 लाख से ₹1 करोड़ तक का कवर मिलता था।
-
अब यह सुविधा खत्म कर दी जाएगी।
यह बदलाव SBI-UCO, सेंट्रल बैंक, करूर वैश्य बैंक और PSB के पार्टनर कार्ड्स पर लागू होगा।
LPG सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं
हर महीने की तरह 1 अगस्त को भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।
-
जुलाई में कमर्शियल सिलेंडर ₹60 सस्ता हुआ था।
-
उम्मीद है कि इस बार घरेलू सिलेंडर के दाम घट सकते हैं, जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिलेगी।
CNG और PNG की कीमतों पर भी नजर
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को CNG और PNG के रेट अपडेट करती हैं।
-
अप्रैल के बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
-
मुंबई में CNG ₹79.50/किलो और PNG ₹49/यूनिट पर स्थिर है।
अब देखना होगा कि 1 अगस्त को कुछ राहत मिलती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
ATF के दाम बदलेंगे, हवाई किराया भी
ATF (एयर टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में बदलाव की संभावना है।
-
अगर ATF महंगा हुआ, तो हवाई सफर महंगा हो जाएगा।
-
सस्ता होने पर यात्रियों को राहत मिल सकती है।
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ATF की कीमतें अपडेट करती हैं।
RBI की बैठक: कर्ज पर असर तय
4 से 6 अगस्त के बीच RBI की MPC बैठक होगी।
-
इसमें ब्याज दरों को लेकर अहम फैसले लिए जाएंगे।
-
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ब्याज दरों में बदलाव का एलान कर सकते हैं।
-
इसका सीधा असर होम लोन, कार लोन और EMI पर पड़ेगा।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK