भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलरामपुर में दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। एक पति की हैवानियत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
छत्तीसगढ़ में त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके पति ने न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि गर्म चिमटे से जलाया और गर्म पानी में चेहरा डुबोकर मारने की कोशिश की। इस अमानवीय घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा और दुख की लहर पैदा कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति आकाश तिवारी वाड्रफनगर में चाणक्य अकैडमी चलाता है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति पहले भी उस पर हाथ उठा चुका है और उसका एक अन्य महिला से अवैध संबंध भी है। इस बार क्रूरता की सारी हदें पार हो गईं। पति ने पीड़िता को एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा, मुंह में कपड़ा ठूंसकर गर्म पानी में चेहरा डुबोया और गर्म लोहे के चिमटे से शरीर को जलाया। पीड़िता की चीखें सुनकर पड़ोसियों का दिल पसीज गया, लेकिन डर के मारे कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। सास-ससुर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़िता सुरक्षित है और उसका इलाज चल रहा है।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की |
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK




