भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : COURT में सन्नाटा, कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर जताया विरोध
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में न्यायिक माहौल एकदम बदल गया। भिलाई-3 न्यायालय में कार्यरत क्लर्क सोमनाथ ठाकुर की आत्महत्या के विरोध में जिले के सभी न्यायिक कर्मचारियों ने एक दिन की कलमबंद हड़ताल कर दी।
600 से ज्यादा कर्मचारी उतरे मैदान में
करीब 600 से ज्यादा न्यायिक कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हुए। उनका कहना है कि सोमनाथ पर लगातार काम का अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया। यही तनाव उसकी आत्महत्या की वजह बना।

सुसाइड नोट में न्यायिक अधिकारी पर आरोप
न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोहर खरगी ने बताया कि सोमनाथ ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें भिलाई-3 कोर्ट के न्यायिक अधिकारी अभिनव डहरिया को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया गया है।
दुर्ग कोर्ट में सन्नाटा, कामकाज पूरी तरह ठप
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमनाथ बेहद ईमानदार और मेहनती कर्मचारी था। हड़ताल के कारण दुर्ग जिले के सभी न्यायालयों में कामकाज पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
कर्मचारियों ने दुर्ग जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर आरोपी अधिकारी पर FIR दर्ज करने की मांग की।
न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट का रुख करेंगे कर्मचारी
कर्मचारी संघ का कहना है कि यदि उन्हें दुर्ग में न्याय नहीं मिला, तो वे हाईकोर्ट जाकर इंसाफ की लड़ाई जारी रखेंगे।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



