भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महिला के साथ हाईटेक साइबर ठगी – CBI अफसर बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, उड़ा लिए 12.5 लाख रुपए
दुर्ग जिले की एक महिला को एक फोन कॉल ने ऐसा डराया कि उसने खुद को पांच दिन तक घर में कैद कर लिया और ठगों के कहे मुताबिक अपने सारे गहने और पेंशन की रकम गवां बैठी। मामला भिलाई का है, जहां साइबर ठगों ने CBI अधिकारी बनकर महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 12.5 लाख की ठगी कर डाली।
सीबीआई और क्राइम ब्रांच के नाम पर डराया
भिलाई के सेक्टर-7 की निवासी शोभा झा को 1 जुलाई को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को CBI और क्राइम ब्रांच कोलाबा का अफसर बताया। आरोपी ने शोभा देवी को बताया कि उन पर IPC की धारा 198, 223 और 420 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी जैसे गंभीर आरोप हैं।
डर के कारण खुद को कर लिया घर में बंद
इस धमकी भरे कॉल से घबराई महिला ने खुद को पांच दिनों तक अपने ही घर में 'डिजिटल अरेस्ट' मानते हुए बंद कर लिया। डर के कारण उन्होंने अपने गहने गिरवी रखे और पेंशन खाता खाली कर दिया।
RTGS से ठगों के खाते में भेज दिए पैसे
आरोपियों ने महिला से कहा कि जांच के बाद पैसे लौटा दिए जाएंगे। इस झांसे में आकर शोभा देवी ने कुल 12.5 लाख रुपए RTGS के जरिए ठगों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।
भिलाई पुलिस की तकनीकी जांच से खुला मामला
घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही SSP सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देश पर भिलाई नगर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
फतेहपुर (यूपी) में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर
जांच में सामने आया कि आरोपी अनस खान सिम कार्ड इकट्ठा कर मोहम्मद फैजल को देता था, जो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में किराए के मकान में फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था।
चीन से मंगाई गई कॉल कन्वर्टर मशीन का इस्तेमाल
CBI जैसे लगने वाले कॉल्स के पीछे हाईटेक सेटअप था। कॉल कन्वर्टर मशीन और आधुनिक सॉफ्टवेयर से 90-100 सिम कार्ड एकसाथ चला रहे थे। यह चाइनीस प्रोडक्ट है, जिसे आरोपियों ने ऑनलाइन मंगाया था। इस मशीन से आवाज भी बदली जा सकती थी ताकि लोग शक न करें।
फतेहपुर में दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार
भिलाई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दबिश दी और दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 3 कॉल कन्वर्टर मशीनें, 1 लैपटॉप, 105 सिम कार्ड और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
आरोपियों से चल रही है आगे की पूछताछ
फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और भिलाई नगर थाने में इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



