चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, शराब घोटाले में जेल भेजे गए पूर्व सीएम के बेटे..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा मोड़ सामने आया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को अब 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है|आज ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद चैतन्य को रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में हलचल मच गई।

गौरतलब है कि 18 जुलाई को ईडी ने भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। यह वही दिन था, जब चैतन्य का जन्मदिन भी था।                           

                             चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड – रायपुर कोर्ट से भेजा गया जेल

उन पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का गंभीर आरोप है। कोर्ट ने पहले उन्हें 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा था।अब रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

चैतन्य की गिरफ्तारी को लेकर उनके वकील ने कोर्ट में तीखी आपत्ति दर्ज की, जिसने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया।

बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने कोर्ट में दलील दी कि ED ने चैतन्य बघेल को बिना समन जारी किए गिरफ्तार किया, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि ED ने गिरफ्तारी के लिए जो तीन आधार पेश किए, वे तथ्यात्मक रूप से कमजोर हैं और तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। वकील की इस दलील ने कोर्ट में मौजूद सभी का ध्यान खींचा।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

जानकारी के मुताबिक, ED ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उनकी पांच दिन की रिमांड अवधि मंगलवार को खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके समर्थक कोर्ट परिसर में मौजूद रहे|

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK