भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग की केंद्रीय जेल से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। विचाराधीन बंदी किसनु साहू ने जेल के शौचालय में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
यह वही किसनु है, जिसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की थी और फिर थाने में सरेंडर कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना रविवार सुबह की है, जब बैरक नंबर 20 के शौचालय में किसनु साहू का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। अन्य कैदियों ने शोर मचाया और तुरंत जेलर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य कैदियों से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी का रहने वाला किसनु साहू 20 अप्रैल 2024 से जेल में बंद था। एक दिन पहले, 19 अप्रैल को उसका अपनी पत्नी कविता साहू से तीखा विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
गुस्से में आकर किसनु ने कविता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK




