भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में चल रहे पुल निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार सुबह एक मजदूर की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव निर्माणाधीन पुल के नीचे पानी से भरे गड्ढे में पड़ा था।
यह घटना दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र की है। मृतक मजदूर की पहचान मानसिंग वल्के पिता गोरेलाल वल्के (40) निवासी ग्राम रामघड़ी, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।
मानसिंग यहां ठेकेदार राकेश सिंह के अधीन जाताघर्रा बांध के पास पुल निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था।
17 जुलाई की शाम 5 बजे युवराज राणा नामक मजदूर सुपरवाइजर योगेश्वर के साथ दुर्ग चला गया था।
उस रात कैलाश बिसेन और मानसिंग वल्के साइट पर ही रुके हुए थे।
18 जुलाई की सुबह लगभग 5:30 बजे ठेकेदार राकेश सिंह ने सुपरवाइजर सोनेश्वर राणा को फोन पर बताया कि मानसिंग पुल के नीचे चित पड़ा है। सोनेश्वर ने मौके पर पहुंचकर देखा कि मानसिंग का शव निर्माणाधीन पुल के बीचोबीच पानी से भरे गड्ढे में पड़ा हुआ था, और वह खून से लथपथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
पुलिस जांच में जुटी
धमधा पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 103 के तहत अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👉 फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजहों और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
👁️ हत्या कैसे हुई? किसने की? कई सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएंगे।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK




