स्कूलों के आसपास बिक रहा था नशा! दुर्ग में संभाग आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश, दुकानें होंगी बंद..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़स्कूलों के पास बिक रहा था नशा, अब दुकानें होंगी बंद – संभाग आयुक्त का सख्त आदेश!

दुर्ग जिले में स्कूलों के आसपास नशे के समान की बिक्री पर अब सख्त कार्रवाई होगी। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने साफ कर दिया है कि ऐसे दुकानदारों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

दुर्ग स्कूलों के पास नशा बेचने वालों पर कार्रवाई - संभाग आयुक्त की सख्ती

संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में आयुक्त राठौर ने सभी लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने स्कूल शिक्षा के संयुक्त संचालक से मादक पदार्थों की बिक्री की स्थिति पर बारीकी से जानकारी ली और स्कूलों के आसपास चल रहे नशे के कारोबार पर चिंता जताई।

विज्ञापन

आयुक्त ने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि स्कूलों के पास मौजूद ऐसे सभी दुकानों को हटाया जाए जहां नशे का सामान बेचा जा रहा है। इसके लिए एनसीसी, एनएसएस और एम स्काउट गाइड के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने की भी बात कही गई।

📌 संभाग आयुक्त के अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:

– विद्यार्थियों के आय, जाति, निवास और जन्म प्रमाण पत्र स्कूल स्तर पर ही बनें, इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
– शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्यों से हटाकर मूल विद्यालय में भेजा जाए।
– युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।
– शिक्षक अटैचमेंट खत्म न होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी होंगे जिम्मेदार।

– सुशासन तिहार के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण हो।
– सभी पंचायतों में सरकारी समितियों के गठन की कार्रवाई तेज हो।
– नवनिर्मित शासकीय भवनों का कार्य पूर्ण होते ही उन्हें संबंधित विभाग को सौंपा जाए, ताकि समय पर उपयोग हो सके।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इस अहम बैठक में उप आयुक्त (राजस्व), अधीक्षण अभियंता जल संसाधन, संयुक्त पंजीयक सहकारिता, संयुक्त संचालक शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े CG : 2 महीने से लेडिस टॉयलेट में चल रही थी गुप्त अश्लील रिकॉर्डिंग, किसी को भनक तक नहीं लगी! जब लेडी टीचर ने मोबाइल देखा तो खुली हेडमास्टर की गंदी साजिश

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े - अश्लील विडियो देखने के आदी पति को गर्भवती पत्नी का रोक -टोक नागवार गुजरा..8 साल बाद गर्भवती हुई पत्नी की क्राइम पेट्रोल स्टाइल में कर दी हत्या

यह भी पढ़े - भिलाई : बर्थडे पार्टी में खूनी हंगामा! रिसाली के युवक की सोमनी ढाबे में चाकू मारकर हत्या.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK