गोद लिए बेटे ने ही मां को मार डाला: 40 हजार में कराई सुपारी किलिंग, रस्सी से घोंटा गला..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जिसे गोद लिया, उसी ने जान ले ली...

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या उसी के गोद लिए बेटे ने सुपारी देकर करवा दी।

घटना सरसींवा थाना क्षेत्र के पड़रीपाली गांव की है। मृतका का नाम मंझली बाई (80 वर्ष) था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके गोद लिए बेटे भजनलाल (48) और बहू नोनी बाई (45) ने गांव के दो युवकों को 40 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दी थी।                          

                                 गोद लिए बेटे ने मां की हत्या की – छत्तीसगढ़ में 40 हजार की सुपारी देकर गला घोंटा गया           

दरअसल, मंझली बाई ने भजनलाल को गोद लिया था और उसकी शादी कराई थी। वह खेती-किसानी करने लगा। लेकिन जब उसने लालच में आकर अपनी मां की सड़क किनारे की 6 डिसमिल जमीन अपने नाम करा ली, तो मामला बिगड़ गया।

जब बुजुर्ग महिला को बेटे की करतूत का पता चला तो उसने पुलिस और कलेक्टर से शिकायत की। लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही थी।

इसके बाद से भजनलाल और नोनी बाई ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कभी घर से निकाल देते, तो कभी खाना नहीं देते थे। कई बार थाने और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हत्या से एक दिन पहले भी मंझली बाई ने बेटे पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दी थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

इसके बाद आरोपियों ने गांव के ही राजा कुर्रे (20) को 40 हजार में सुपारी दी। राजा ने अपने साथी साजन दास (24) को भी साथ में मिला लिया। 15-16 जुलाई की रात दोनों किलर भजनलाल के घर पहुंचे। उस वक्त भजनलाल और नोनी बाई भी वहीं मौजूद थे।

राजा और साजन रस्सी लेकर महिला के कमरे में घुसे और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद खिड़की के रास्ते भाग निकले ताकि किसी को भनक न लगे।

सुबह गांव में महिला की मौत की खबर फैली। पहले लोग इसे सामान्य मौत समझ रहे थे, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर चोट के निशान मिले। इससे मर्डर की पुष्टि हुई। पुलिस ने 19 जुलाई को सौतेले बेटे को हिरासत में लिया।पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK