भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 25 जुलाई को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो कैथोलिक नन — वंदना फ्रांसिस और प्रीति मेरी — की जेल में सांसदों से मुलाकात ने नई हलचल मचा दी है। भारत गठबंधन के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दुर्ग जेल पहुंचा।
सांसदों ने मीडिया से बात करते हुए गंभीर आरोप लगाए कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों को टारगेट कर रही है और निर्दोष ननों को बिना वजह जेल में बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों नन निर्दोष हैं और उनके साथ अन्याय हो रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में सांसद के. फ्रांसिस जॉर्ज, बेनी बेहनन, सप्तगिरी उल्का, एन. के. प्रेमचंद्रन, इंग्रिड मैकलोड, अनिल थॉमस, कांग्रेस महासचिव जरिता लेफलॉन्ग और सामाजिक कार्यकर्ता एनी पीटर शामिल थीं।

सांसद जब जेल पहुंचे, तो उन्हें पहली बार ननों से मिलने की अनुमति नहीं मिली। तभी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौके पर पहुंचे और जेल डीजी को फोन कर यह मुद्दा उठाया। इसके बाद सांसदों को बातचीत की मंजूरी दे दी गई।
बघेल ने इस गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए सवाल उठाया कि सांसदों को जेल में बंद महिला बंदियों से मिलने से क्यों रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
सांसद बेनी बेहनन ने कहा कि ननों ने बताया कि वे तीन युवतियों को नौकरी दिलाने के लिए आगे ले जा रही थीं, लेकिन बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गलतफहमी पनपा कर उन पर धर्मांतरण और मानव तस्करी का आरोप लगाया।
सप्तगिरि उल्का ने कहा कि बजरंग दल ने स्टेशन पर बिना वजह हंगामा किया और पुलिस के संरक्षण में ननों को फंसाने की कोशिश की।सांसदों ने स्पष्ट कहा कि वे यह मुद्दा कल संसद सत्र में उठाएंगे और पूरी सत्यता सामने लाएंगे।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



