भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 17 साल बाद आया बड़ा इंसाफ, साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी रिहा
मालेगांव ब्लास्ट केस में करीब 17 साल बाद विशेष NIA अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष पर्याप्त और ठोस सबूत पेश नहीं कर सका।
29 सितंबर 2008 को हुआ था धमाका, 6 की मौत, 100 घायल
मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को एक भीषण धमाका हुआ था। इस धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 100 लोग घायल हो गए थे। इस मामले की जांच NIA ने की थी और कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया था।
जज बोले- अदालत सिर्फ धारणा और नैतिकता पर नहीं दे सकती सज़ा
विशेष अदालत के जज ए.के. लाहोटी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी को दोषी ठहराने के लिए केवल नैतिक आधार या धारणा काफी नहीं है। दोष सिद्ध करने के लिए पुख्ता और ठोस सबूतों की आवश्यकता होती है। अदालत ने इस आधार पर सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

इन 7 आरोपियों को किया गया बरी
जिन आरोपियों को बरी किया गया है, उनमें पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर धर द्विवेदी शामिल हैं।
CM साय का ट्वीट- "न हिन्दुः पतितो भवेत्, सत्यमेव जयते"
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने आधिकारिक X (पूर्व Twitter) अकाउंट पर संस्कृत श्लोक लिखते हुए कहा- "न हिन्दुः पतितो भवेत्। सत्यमेव जयते।"
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
भावुक हुईं साध्वी प्रज्ञा, बोलीं- "ये भगवा और हिंदुत्व की जीत है"
फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा- “17 साल तक मुझे अपमानित किया गया। आज की यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि भगवा और हिंदुत्व की जीत है।”
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



