भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सारंगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 19 जुलाई की रात चौहान पारा में 31 साल की प्रमिला अजय की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
(CG) एक महिला और उसके भतीजे ने मिलकर इस युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा और डर पैदा कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका प्रमिला अंडोला थाना कोसीर की रहने वाली थी और एक एनजीओ चलाती थी। वह 19 जुलाई को चौहान पारा में सरिता गोंडे के घर गई थी। सरिता ने हाल ही में एक आर्टिका कार खरीदी थी और पैसे की तंगी के चलते इसे सरसीवां के एक साहू के पास गिरवी रखा था। इस लेनदेन में 50 हजार रुपये का विवाद था, जिसकी गवाह प्रमिला थी। इसी बात को लेकर सरिता और उसके भतीजे अमित कुर्रे ने मिलकर प्रमिला की हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सरिता गोंडे (45) और अमित कुर्रे (32) को गिरफ्तार कर लिया। अमित घटना के बाद कोरबा भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसे वहां से धर दबोचा। एडिशनल एसपी निमिषा पाण्डेय ने बताया कि दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। मर्डर वेपन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और दोनों आरोपियों को हत्या की धारा 103(1) और 3(5) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



