भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग।एनएचएस कर्मियों की हड़ताल ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों तक व्यवस्था चरमरा गई है।
दुर्ग जिला चिकित्सालय के करीब 60% कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे रेगुलर स्टाफ पर काम का दबाव बढ़ गया है। मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। स्टाफ की कमी के चलते श्रवण जांच केंद्र पूरी तरह बंद है। वहीं हमर लैब, ब्लड बैंक, एक्सरे और सोनोग्राफी लैब में बीएससी और जीएनएम नर्सिंग स्टूडेंट की ड्यूटी लगाई गई है।
भिलाईनगर
दुर्ग पुलिस ने तीन दिनों तक विशेष अभियान चलाकर वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुल 31 टीमों ने मिलकर 255 वारंटियों को पकड़ा, जिनमें थाना नेवई के 2009 के एक फरार वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि 20 से 22 अगस्त तक जिले के सभी थानों में वारंटियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया था। इसमें 107 बेमियादी और 148 गिरफ्तारी वारंटों के तहत कार्रवाई हुई। सभी वारंटियों के फिंगरप्रिंट लेकर उनका डेटा बेस तैयार किया गया है।
भिलाईनगर
जिला प्रशासन ने थानों में वर्षों से खड़े लावारिस वाहनों की नीलामी की अनुमति दे दी है। पुलिस ने वाहनों की पूरी सूची एसडीएम कोर्ट में पेश कर दी है। जामुल पुलिस ने वाहनों के लिए बारकोड तैयार किया है, जिसे स्कैन करने पर गाड़ी का नंबर, चेचिस नंबर और मालिक की जानकारी मिल जाएगी।यदि गाड़ी मालिक दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं तो वे अपना वाहन वापस ले सकते हैं, अन्यथा 19 सितंबर के बाद इनकी नीलामी की जाएगी।
भिलाई/चरोदा
नगर निगम भिलाई-चरोदा में संपत्तिकर और अन्य करों के वास्तविक मूल्यांकन के लिए डोर-टू-डोर सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है। महापौर निर्मल कोसरे और निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत के निर्देश पर सोमवार से सभी 40 वार्डों में राजस्व विभाग की टीमें घर-घर जाकर संपत्तियों का भौतिक सत्यापन करेंगी।राजस्व प्रभारी मोहन साहू ने बताया कि प्रत्येक दल में 5 कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्ग-भिलाई की ताज़ा अपडेट और स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें, ताकि आपको सबसे पहले भरोसेमंद जानकारी मिल सके।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




