रायपुर में सूदखोर तोमर बंधुओं को कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज – अब होगी संपत्ति कुर्की!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर।सूदखोरी, मारपीट, एक्सटॉर्शन और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधुओं को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। बुधवार को सेशन कोर्ट ने वीरेंद्र और रोहित तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। 

दोनों भाइयों पर आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई चल रही है।

तोमर बंधु रायपुर – अग्रिम जमानत खारिज, अब होगी संपत्ति कुर्की

दोनों भाई पिछले दो महीने से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। लगातार फरारी के बाद पुलिस ने कोर्ट से उनकी संपत्ति कुर्क करने की मांग की, जिसे मंजूरी मिल गई। कोर्ट ने चार संपत्तियों की कुर्की का आदेश कलेक्टर को भेजा, और तहसीलदार को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मामले में बचाव पक्ष ने आपत्ति उठाई है। तोमर बंधुओं के वकील का कहना है कि उन्होंने 18 अगस्त को आवेदन दिया था और 20 अगस्त को सुनवाई तय थी, ऐसे में बिना पक्ष सुने कुर्की आदेश जारी करना न्यायसंगत नहीं है। इस पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होगी।


विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार


विज्ञापन


तहसीलदार प्रवीण परमार ने बताया कि कुर्क की जाने वाली चार संपत्तियों में भाठागांव स्थित ‘साईं विला’ मकान और जमीन शामिल है। इसके अलावा राजधानी के आसपास की तीन और जमीनें भी कुर्की की सूची में हैं। गुरुवार को कोर्ट की सुनवाई के बाद तय होगा कि कुर्की की प्रक्रिया कब शुरू होगी।


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK