भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मोहाली के माजरी गांव का दिल दहला देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पंजाब,इस वीडियो में एक शख्स अपनी एसयूवी लेकर बाढ़ के पानी के तेज बहाव में फंसता हुआ नजर आता है। यह घटना इस बात की एक खतरनाक याद दिलाती है कि बाढ़ के दौरान सड़कों पर तेज पानी से गुजरना कितना खतरनाक हो सकता है।
भारी बारिश के बाद माजरी गांव की सड़कें पूरी तरह डूब चुकी थीं और ऐसा लग रहा था जैसे समंदर का पानी सड़क पर बह रहा हो। इस वक्त, एक शख्स अपनी एसयूवी लेकर उस पानी के बहाव में घुस जाता है, यह सोचकर कि वह सुरक्षित निकल जाएगा। लेकिन जैसे ही गाड़ी पानी में घुसी, तेज बहाव ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और वह बहते हुए दिखाई देता है। पास खड़े लोग बस चुपचाप इसे देखते रह जाते हैं, घबराए हुए।
विडियो देखे -
यह वीडियो उस खतरे की याद दिलाता है जो बाढ़ और बारिश के दौरान हमारे आसपास हो सकता है। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। हम सभी को चाहिए कि ऐसी परिस्थितियों में सावधानी बरतें और अपनी जान को खतरे में डालने से बचें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
इस घटना को देखकर सोचिए, क्या आप भी ऐसी स्थिति में गाड़ी चला रहे होते तो क्या आप ऐसा ही कदम उठाते?
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




