भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
यहां एक हेडमास्टर ने कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली मासूम छात्रा को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। बच्ची बीते तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती है, लेकिन अब तक शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया प्राइमरी स्कूल की है।यहां पढ़ने वाली ललिता यादव, जो जगिमा-पटना गांव के निवासी शिवकुमार यादव की बेटी है, पांच दिन पहले स्कूल में अपने सहपाठियों से बात कर रही थी। इसी बात पर स्कूल के हेडमास्टर हेरालुयुस टोप्पो भड़क गए और गुस्से में डंडे से ललिता के पैरों पर वार कर दिया।
मारपीट के बाद बच्ची के पैरों में तेज दर्द हुआ और रात तक सूजन बढ़ गई
अगली सुबह हालत और बिगड़ी, बच्ची चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गई। परिजनों ने उसे पहले शंकरगढ़ PHC ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण सरपंच के पास पहुंचेललिता को अंबिकापुर के संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां जांच में सामने आया कि उसके पैर में फ्रैक्चर है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
पंचायत में तय हुआ, इलाज का खर्च उठाएंगे हेडमास्टर
घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें सरपंच और ग्रामीणों की मौजूदगी में हेडमास्टर को बुलाया गया। पंचायत ने तय किया कि शिक्षक को इलाज का पूरा खर्च उठाना होगा। इस पर हेडमास्टर ने सहमति जताई।
लेकिन बच्ची के पिता शिवकुमार यादव का कहना है किअब तक इलाज और दवाओं में करीब 10 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन शिक्षक ने एक भी रुपया नहीं दिया। इसीलिए उन्होंने अभी तक पुलिस या शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
BEO बोले- शिकायत नहीं मिली
शंकरगढ़ बीईओ जय गोविंद तिवारी ने कहा कि मामला सुना जरूर है, लेकिन उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली। शिकायत आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने भी कहा कि अब तक इस मामले में कोई शिकायत थाने में नहीं आई है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है|इलाके के लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है
ऐसी ही ज़मीनी और सच्ची खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आप जागरूक रहेंगे, तो बदलाव भी मुमकिन होगा।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




