भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई शहर में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया। एक बुजुर्ग व्यक्ति मंदिर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
घटना भिलाई-3 के वृंदावन गली निवासी शैलेन्द्र कुमार सोनी के साथ हुई, जो रोज की तरह शाम को गायत्री मंदिर पूजा करने जा रहे थे। लेकिन इस रोज की पूजा उनके लिए हादसे में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक तेज और लापरवाह बाइक चालक ने उन्हें मंदिर के पास, संजीवनी अस्पताल के सामने टक्कर मार दी।

हादसे का समय शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच बताया गया है। शैलेन्द्र सोनी अपनी एक्टिवा (CG 07 LT 4362) से मंदिर जा रहे थे। उसी वक्त बाइक (CG 07 BR 4755) का चालक खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए सामने आया और टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शैलेन्द्र सोनी सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गहरी चोट आई।स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और पास ही के संजीवनी अस्पताल, उमदा रोड ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।"
सबसे पहले देवरानी लीना सोनी ने फोन पर परिवार को सूचना दी। इसके बाद बहू व अन्य परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे।संजीवनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति गंभीर है, इसलिए उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल, भिलाई रेफर किया गया।
कुछ ही देर में सतीष सोनी (पुत्र) और प्रदीप सोनी (देवर) भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बात की। डॉक्टरों ने स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि सिर में गहरी चोट के कारण उन्हें रायपुर रेफर करना पड़ेगा।परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा साफ झलक रहा था।उनका कहना है कि यह हादसा पूरी तरह लापरवाह और तेज रफ्तार वाहन चालक की गलती से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की बहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कहा कि यह हादसा सीधे तौर पर चालक की गैरजिम्मेदारी और तेज गति का नतीजा है, जिसने बुजुर्ग की जान खतरे में डाल दी।
इस हादसे के बाद एक बार फिर भिलाई और आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की घटनाएं सवालों के घेरे में आ गई हैं।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



