भिलाई में हत्या केआरोपी की पड़ोसी बाप-बेटे ने की हत्या! गवाह को धमकाने पहुंचा था चाकू लेकर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलकुल फिल्मी अंदाज़ में हुई ये वारदात भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में सामने आई है, जहां एक बाप-बेटे ने अपने ही पड़ोसी को चाकू से मार डाला। आरोपी खुद हत्या का केस झेल रहा था और गवाह को धमकाने पहुंचा था।

घटना गुरुवार रात की है। मोहल्ला श्याम नगर में रहने वाला सोनू बाबू रेड्डी (26) जमानत पर जेल से बाहर आया था। पांच साल पहले उसने मोहल्ले के ही एक युवक की हत्या की थी, जिसमें उसके पड़ोसी सुधाकर मोहरे की पत्नी गवाह थी।

बताया जा रहा है कि शराब के नशे में सोनू चाकू लेकर सुधाकर के घर धमकाने पहुंचा। इसी दौरान सुधाकर और उसके बेटे धन्ना (22) से उसकी तीखी बहस हो गई।

                          भिलाई हत्या मामला - पड़ोसी बाप-बेटे ने आरोपी को चाकू से मार डाला

स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। तभी सोनू के हाथ से चाकू छूट गया।

मौके का फायदा उठाकर बाप-बेटे ने वही चाकू उठाकर सोनू के पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिए। चंद ही पलों में सोनू ने मौके पर दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।


विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार


विज्ञापन

CSP हेम प्रकाश नायक ने बताया कि सोनू आपराधिक प्रवृत्ति का था और पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुका था। इस बार वह गवाह को डराने आया, लेकिन खुद ही वारदात में मारा गया।

इस खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK