भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई और आसपास के इलाकों में फिर से बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और इसके असर से ट्विनसिटी समेत आसपास के जिलों में 19 और 20 अगस्त को तेज बारिश हो सकती है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि इस समय एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है, जो अब उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर होकर गुजरात की ओर पहुंच चुका है।
मानसून द्रोणिका इस समय मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है। इसके साथ ही विशाखापट्टनम से लेकर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक और निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है, जिससे अगले एक-दो दिन में भारी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 जून से 18 अगस्त तक ट्विनसिटी में 650.6 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 686.7 मिमी होनी चाहिए थी। इस लिहाज से अब तक 5% कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस अंतर की भरपाई हो सकती है।
इस बार बारिश में स्थानीय प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। कई क्षेत्रों में खंड वर्षा की स्थिति बन रही है, जिससे कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है।
विज्ञापन
अगर आप भी अपने क्षेत्र के मौसम से जुड़ी ताज़ा खबरों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे साथ बने रहें। आपकी जागरूकता ही आपकी सुरक्षा है।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



