भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सीएम साय आज रहेंगे भिलाई में, बीजेपी कार्यालय का करेंगे लोकार्पण
भिलाई शहर में आज का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल से भरपूर रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
तोमर बंधुओं को कोर्ट से आखिरी मौका, पेश नहीं हुए तो जाएगी संपत्ति
रायपुर के चर्चित सूदखोर तोमर बंधुओं के लिए आज का दिन निर्णायक है। कोर्ट ने उन्हें पेश होने का अंतिम अवसर दिया है।
पिछले दो महीनों से फरार इन दोनों भाइयों को यदि आज कोर्ट में हाजिर नहीं किया गया, तो उनकी संपत्तियों की कुर्की तय मानी जा रही है।
रायपुर पुलिस ने कोर्ट में उनकी संपत्ति कुर्क करने की अर्जी लगाई थी, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।
NHM कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन आज से शुरू
प्रदेश भर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले गए हैं। आंदोलन की वजह है उनकी दस सूत्रीय मांगे, जिन पर शासन ने अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।
संगठन ने साफ किया है कि यदि जल्दी कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। इसके दुष्प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर डाल सकते हैं।
मांगें इस प्रकार हैं:
-
संविलियन और स्थायीकरण
-
पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
-
ग्रेड पे निर्धारण
-
पारदर्शी कार्य मूल्यांकन
-
27% लंबित वेतन
-
नियमित भर्ती में आरक्षण
-
अनुकम्पा नियुक्ति
-
मेडिकल व अन्य अवकाश
-
स्थानांतरण नीति
-
10 लाख कैशलेस मेडिकल बीमा
विज्ञापन
पं. सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
बिलासपुर की पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इच्छुक छात्र 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
यह मौका खासकर उन विद्यार्थियों के लिए है जो नियमित कॉलेज नहीं जा सकते या फिर नौकरीपेशा हैं। सरकारी कर्मचारी भी विभागीय अनुमति के साथ इसमें प्रवेश ले सकते हैं।
विशेष बात यह है कि जिन छात्रों के सेमेस्टर परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, वे भी अगली कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं। पुराने छात्र पंजीकृत मोबाइल नंबर और नामांकन संख्या से लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन
रायपुर में सरजूबांधा श्मशान घाट के विकास के लिए भूमिपूजन
राजधानी रायपुर के टिकरापारा में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। कृष्ण मित्र फाउंडेशन के तत्वावधान में सरजूबांधा श्मशान घाट के विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम ले सकता है करवट
रविवार को दिनभर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। दिन में धूप-छांव के बाद रात में हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया।
विदर्भ क्षेत्र में बने निम्न दबाव के चलते प्रदेश में बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है। अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है।विशेष रूप से बस्तर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




