भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई की शांत फिज़ा उस वक्त दहल उठी जब एक युवक ने मामूली सी बात पर होटल मैनेजर के सिर पर बियर की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया।
घटना शुक्रवार रात वैशाली नगर थाना क्षेत्र के होटल सेंटर प्वाइंट में हुई। चिल्ली पेपर बार के पास अचानक हुए इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि म्यूजिक सिस्टम की आवाज़ न बढ़ाने की बात को लेकर आरोपी भड़क गया था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही घटना की खबर मिली, परिजन और कुछ दुकानदार मौके पर पहुंचे। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, होटल में काम करने वाले मैनेजर नंदन सिंह पर यह हमला 16 अगस्त 2025 की रात को हुआ। युवक ने होटल में घुसते ही बियर की बोतल से मैनेजर के सिर पर वार कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपी की पहचान विशु साहू के रूप में हुई है, जो कृष्णा नगर, गणेश चौक, सुपेला का रहने वाला है। घटना के समय वह अपने दोस्तों के साथ चिल्ली पेपर बार में शराब पीने आया था।
विशु ने कई बार बार स्टाफ से म्यूजिक का साउंड बढ़ाने की मांग की, लेकिन कर्मचारियों ने उसे मैनेजर से बात करने को कहा। इसके बाद आरोपी सीधा होटल सेंटर प्वाइंट पहुंचा और वहां मौजूद मैनेजर से बहस शुरू कर दी। जब मना किया गया, तो उसने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले के बाद घायल नंदन सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं दूसरी तरफ, वैशाली नगर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर देहाती नालसी दर्ज की और बाद में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351(3), 109 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।जांच अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी घटना शराब के नशे और गुस्से पर काबू न रख पाने का नतीजा है।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




