भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में जन्माष्टमी के जश्न पर पुलिस की नजर – तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा महंगा
भिलाई नगर के सुपेला और जामुल थाना क्षेत्रों में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर DJ की तेज आवाज से माहौल कुछ ऐसा बिगड़ा कि पुलिस को सख्त एक्शन लेना पड़ा। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तीन DJ वाहनों को मौके से जप्त कर लिया गया।संजय नगर में बिना अनुमति चल रहा था DJ – पुलिस ने की कार्रवाई
18 अगस्त की रात संजय नगर के कृष्णा डेयरी के पास "दही हांडी लुट" कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने जब चेकिंग की, तो वहां पर टिकेश्वर कुमार साहू (उम्र 36 वर्ष), निवासी आर्य नगर, कोहका दुर्गा मंदिर के पास सुपेला, को DJ वाहन पर तेज आवाज में बिना अनुमति के म्यूजिक बजाते हुए पाया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोलाहल अधिनियम की धारा 15 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत मामला दर्ज कर DJ वाहन जप्त कर लिया।
जामुल थाना क्षेत्र में भी DJ बजाने वालों पर कसा शिकंजा
इसी प्रकार, जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड और दुर्गा मंदिर जामुल में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान राजकुमार वर्मा (निवासी शीतला मंदिर, छावनी) और नूर मोहम्मद (निवासी कैंप 2) को भी नियमों के खिलाफ तेज आवाज में DJ बजाते पाया गया।
इन दोनों के खिलाफ भी कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई।
पुलिस की चेतावनी – नियमों का पालन न किया तो होगी सख्त कार्रवाई
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि आने वाले समय में भी ऐसे आयोजनों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
📢 लोकल खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




