भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में दिल दहलाने वाली वारदात!
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक 13 साल के मासूम बच्चे पर उसके मुंहबोले मामा ने चाकू से ताबड़तोड़ 10 बार वार कर दिया। खून से लथपथ बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए मरने का नाटक किया और अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है।

क्या है पूरा मामला?
बिलासपुर के लिमतरा निवासी सूर्यांश बरगाह (13) रविवार दोपहर अपने दोस्त के साथ खेल रहा था। तभी उसके परिचित का मुंहबोला मामा वहां पहुंचा और चॉकलेट-बिस्किट देने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। गतौरा के बटाही पुल के पास पहुंचते ही उसने बच्चे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सूर्यांश खून से लथपथ होकर घायल हो गया। हमलावर ने उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गया।
"बचाओ-बचाओ" की आवाज ने बचाई जान
घटना के तुरंत बाद कुछ युवक रेलवे ट्रैक की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें सूर्यांश की "बचाओ-बचाओ" की पुकार सुनाई दी। मौके पर पहुंचे युवकों ने खून से लथपथ बच्चे को देखा और तुरंत डायल 112 को सूचना दी। घायल सूर्यांश को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और बच्चे की हालत देखकर स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
बच्चे ने बताया- "मरने का नाटक किया"
अस्पताल में सूर्यांश ने बताया कि उसका मुंहबोला मामा उसे बाइक पर ले गया और बिस्किट देने के बहाने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। सूर्यांश ने अपनी जान बचाने के लिए मरने का नाटक किया हमलावर उसे झाड़ियों में फेंककर भाग गया। सूर्यांश ने हिम्मत जुटाकर झाड़ियों से बाहर निकलकर मदद मांगी।
पुलिस जांच में जुटी, हमलावर फरार
मस्तूरी थाना पुलिस ने मौके से हमलावर की बाइक बरामद की है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। टीआई हरीश तांडेकर ने बताया कि बच्चा अभी बोलने की स्थिति में नहीं है, इसलिए हमले का कारण और हमलावर की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस बाइक के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
7 महीने में 120 चाकूबाजी की घटनाएं
बिलासपुर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। पिछले 7 महीनों में 120 चाकूबाजी और 7 हत्याओं की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिन पर हाईकोर्ट भी संज्ञान ले चुका है।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



