भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रेलवे यार्ड में करंट से श्रमिक की मौत, अब परिजन शव रखकर प्रदर्शन करेंगे
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे कोचिंग यार्ड में ठेका श्रमिक की करंट से झुलसकर मौत हो गई। मौत के बाद न सिर्फ परिजनों में आक्रोश है, बल्कि अब मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस मामले में रेलवे प्रशासन के रवैए पर सख्त नाराजगी जताई है और जीएम को तीन दिन में शपथपत्र के साथ जवाब देने को कहा है।
रेलवे अफसरों ने कोर्ट से छिपाई जानकारी
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान रेलवे के अफसरों ने प्रताप बर्मन की मौत की जानकारी तक कोर्ट से छिपाई। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि घटना की पूरी जानकारी, इलाज, मुआवज़े और ठेकेदार पर की गई कार्रवाई का ब्योरा कोर्ट में पेश किया जाए।मामले की अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी
इलाज में लापरवाही, परिजनों का फूटा गुस्सा
प्रताप बर्मन बीते तीन दिन से अस्पताल में भर्ती था, लेकिन इलाज और मुआवज़े को लेकर रेलवे और ठेकेदार दोनों ने आनाकानी की। गुरुवार को उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए।
डीआरएम ऑफिस के सामने रातभर धरना, शव रखकर प्रदर्शन की चेतावनी
गुरुवार रात मृतक के परिजन और ग्रामीण डीआरएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। अब शुक्रवार को शव रखकर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
पामगढ़ विधायक शेष राज हरवंश भी धरना स्थल पहुंचीं और रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए।
पत्नी का दर्द – “अब हम कैसे जिएंगे?
प्रताप की पत्नी खुशबू बर्मन मासूम बच्चे को गोद में लिए डीआरएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठी रही। उसने कहा,
"हमारा तो सब कुछ चला गया... अब इस बच्चे का क्या होगा?उसने मुआवज़े, नौकरी और पढ़ाई की जिम्मेदारी की मांग की है। परिवार ने साफ कहा है कि मांगें पूरी होने तक धरना नहीं हटेगा
कैसे हुआ हादसा – परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप
23 अगस्त को बिलासपुर कोचिंग डिपो में वंदे भारत एक्सप्रेस के एक्स्ट्रा कोच में एसी सुधारते समय OHE तार से करंट लगने से प्रताप झुलस गया था।परिजन का आरोप है कि बिजली सप्लाई बंद किए बिना प्रताप को ऊपर चढ़ाया गया। ठेकेदार और अफसरों की लापरवाही से उसकी जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक का आरोप – इलाज का पैसा तक नहीं दिया गया
पामगढ़ विधायक शेष राज हरवंश ने कहा कि हादसे के दिन ही अपोलो अस्पताल जाकर बेहतर इलाज की मांग की थी, लेकिन रेलवे और ठेकेदार ने हर दिन का खर्च तक जमा नहीं किया। अफसर आज तक सामने नहीं आए, जिससे परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




