बिलासपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पति को बचाने थाने में पत्नी ने डाला पेट्रोल, दी आत्महत्या की धमकी!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर थाने में सनसनीखेज ड्रामा!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में सोमवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार पति को बचाने आई पत्नी ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की धमकी दे डाली। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत महिला को काबू में कर लिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा जोरों पर है।

बिलासपुर थाने में सनसनीखेज ड्रामा

पति की गिरफ्तारी से शुरू हुआ हंगामा

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी के तहत पुलिस ने मिनीबस्ती निवासी संजू टंडन को गश्त के दौरान पकड़ा। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे थाने लाकर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

पत्नी ने थाने में मचाया बवाल

पति की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही संजू की पत्नी मंजू टंडन अपने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंची। उसने पुलिस से पति को छोड़ने की मांग की और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोग भी थाने के बाहर जमा हो गए।

पेट्रोल डालकर आत्महत्या की धमकी

हंगामे के बीच मंजू ने थाने के अंदर पेट्रोल की बोतल निकाली और अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। उसने पुलिस के सामने आत्महत्या करने की धमकी दी, जिससे थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर सख्ती बरतने की मांग की है।



विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन


पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सिविल लाइन थाने के सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि संजू टंडन को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसकी पत्नी मंजू ने कार्रवाई रोकने के लिए आत्महत्या की धमकी दी थी। पुलिस ने मंजू को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उसे अदालत में पेश किया गया|


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK