छत्तीसगढ़ में बिजली बिल बना बोझ! सितंबर से खत्म हुई 400 यूनिट तक की छूट, बढ़ सकते है बिजली के दाम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए सितंबर से शुरू होगा परेशानी भरा महीना।

बीते 6 साल से जिन उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक की बिजली पर 50% सब्सिडी मिलती थी, अब वो सुविधा खत्म हो गई है।राज्य सरकार ने 1 अगस्त से 'बिजली बिल हाफ' योजना में बड़ा बदलाव कर दिया है। इसका सीधा असर सितंबर में आने वाले बिल पर पड़ेगा।

अब सिर्फ वही उपभोक्ता आधे बिल का फायदा ले पाएंगे, जिनकी मासिक खपत 100 यूनिट या उससे कम है।

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव, उपभोक्ताओं को बड़ा झटका – CG Electricity News

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार योजना में बदलाव का सबसे ज्यादा असर उन घरेलू उपभोक्ताओं पर होगा जो 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करते थे।वे पहले हर महीने करीब 558 से 1223 रुपये तक की बचत कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें पूरा बिल चुकाना होगा।

बढ़ती बिजली खपत और उमस भरी गर्मी ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अगस्त में कूलर और एसी के इस्तेमाल से बिजली की मांग बढ़ गई।इसके अलावा 1 जुलाई से बिजली दरों में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे प्रति यूनिट खर्च भी ज्यादा हो गया है।

सबसे बड़ा झटका 'बिजली बिल हाफ' योजना के दायरे को छोटा करने से लगा है।अब सिर्फ 100 यूनिट तक छूट दी जाएगी, जबकि पहले 400 यूनिट तक यह लाभ मिलता था।

गौरतलब है कि पिछली भूपेश बघेल सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए यह योजना शुरू की थी।लेकिन वर्तमान साय सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए सब्सिडी का दायरा कम कर दिया है।

बिजली कंपनियों का तर्क है कि इस योजना से उन्हें भारी नुकसान हो रहा था, इसलिए इसकी समीक्षा जरूरी थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन


क्या आपके बिजली बिल पर भी पड़ा है असर? ऐसी स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK