भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के धुर्राबांधा गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 21 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसका शव बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया।
आरोपी संजू निषाद ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी संगीता निषाद की गला रेतकर हत्या कर दी। ये हत्या सिर्फ एक शक की वजह से हुई – शक, जो पत्नी की बेवफाई और किसी और से रिश्ते के कारण पनपा।बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद संगीता किसी और युवक के साथ भाग गई और गर्भवती हो गई। यही बात संजू के लिए असहनीय बन गई।
घटना का खुलासा तब हुआ जब संगीता के लापता होने की शिकायत भाटापारा ग्रामीण थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर जांच शुरू की।इसी दौरान पचपेड़ी थाना क्षेत्र के शिवनाथ नदी में एक महिला की लाश मिलने पर मर्ग दर्ज किया गया। शव की पहचान संगीता निषाद के रूप में हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को संजू और उसके परिवार पर हत्या का संदेह जताया।एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर जांच तेज की गई और संजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में संजू ने जुर्म कबूल कर लिया।
उसने बताया कि 18 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे उसने संगीता को घर के सामने बुलाया, फिर उसका मुंह दबाकर चाकू से गला काट दिया।इसके बाद शव को रस्सी से बांधा, बोरे में डाला और मोटरसाइकिल से अमलडीहा पुल के पास शिवनाथ नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं। संजू निषाद को 27 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




