भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी ताकत से दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है।
दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को दिनभर तेज बारिश होती रही, जिससे गर्मी और उमस से जूझ रही जनता को राहत तो मिली, लेकिन अब हालात चिंताजनक भी होने लगे हैं।राजधानी रायपुर में भी शनिवार को घने बादलों के बीच झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों तक यही हालात बने रहेंगे।मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट इस बात का संकेत है कि अगले 48 से 72 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। खासकर बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग पर इसका ज़्यादा असर देखने को मिलेगा।
दुर्ग जिले के अलावा जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा शामिल हैं।
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। तेज़ हवाएं और बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिना ज़रूरत के घर से बाहर न निकलें और मौसम की ताज़ा जानकारी पर नज़र रखें। खासकर निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण इलाकों में नदी-नालों के उफान को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है।
आप सभी से अपील है कि सुरक्षित रहें, मौसम विभाग की चेतावनियों को हल्के में न लें। अगर आप किसी जलभराव या खतरे की स्थिति देखें, तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें और इस खबर को शेयर कर दूसरों को भी जागरूक करें।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




