छत्तीसगढ़ में मंत्री पदों की बढ़ती संख्या पर बवाल, हाईकोर्ट की शरण में पहुँची कांग्रेस..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार ने एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है। 11 से बढ़कर अब कुल 14 मंत्री बनाए जाने के फैसले पर कांग्रेस ने तीखा विरोध जताते हुए मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा दिया है।

बीते 20 अगस्त को छत्तीसगढ़ सरकार में तीन नए मंत्रियों – गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने शपथ ली। इनके शपथ के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों की कुल संख्या 14 हो गई।

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार पर विवाद – हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

कांग्रेस का आरोप है कि यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 164 (1 क) का उल्लंघन है। उनका कहना है कि राज्य की विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं, और नियमानुसार मंत्रियों की संख्या 15% से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस हिसाब से अधिकतम 13 मंत्री ही बन सकते हैं, लेकिन वर्तमान में यह संख्या 14 तक पहुंच चुकी है।

स मुद्दे को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता बसदेव चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री और सभी 14 मंत्रियों सहित सामान्य प्रशासन विभाग को पक्षकार बनाया है।

शुक्रवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से शपथपत्र मांगा है, जिसमें उन्हें अपने सामाजिक कार्यों और पृष्ठभूमि की जानकारी देनी होगी। साथ ही राज्य शासन से भी इस मुद्दे पर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस समर्थकों और स्थानीय नेताओं में नाराजगी देखी गई। क्षेत्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं गर्म हैं।अब सभी की निगाहें 2 सितंबर पर टिकी हैं, जब इस मामले की अगली सुनवाई होगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट में जरूर बताएं और ऐसी लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

                       


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK