छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, मौसम ने बदला रंग! दुर्ग-बस्तर-नारायणपुर में मौसम सामान्य..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में भारी बारिश का खतरा, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

प्रदेशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में गरज-चमक, तेज बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।  बस्तर, नारायणपुर और दुर्ग को छोड़कर बाकी जिलों में सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट – Weather Alert Image

एमपी के सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ में बने बारिश के हालात
मध्यप्रदेश में बना लो प्रेशर एरिया छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है।पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई।

तापमान की बात करें तो –
रविवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा।
 अधिकतम तापमान: 31.6°C,न्यूनतम तापमान: 18.6°C

बलरामपुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, बेमेतरा में सूखा जैसा हाल

– बलरामपुर में अब तक 1235.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 71% ज्यादा है।
– बालोद में 882 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 17% अधिक है।
– जांजगीर में भी सामान्य से 24% ज्यादा वर्षा हुई।

दूसरी ओर, कुछ जिले अब भी बारिश से तरस रहे हैं –
– बेमेतरा में 48% बारिश की कमी
– महासमुंद में 20% कमी
– सरगुजा में भी 27% की वर्षा की कमी दर्ज की गई है।

बस्तर, जगदलपुर और बेमेतरा में बारिश सामान्य

इन जिलों में अब तक वर्षा सामान्य के आसपास रही है, जिससे वहां के किसान थोड़े राहत में हैं।
हालांकि लगातार बदलते मौसम को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।


विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन

अलर्ट में रहें, सुरक्षित रहें

मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में न लें। बिजली गिरने, तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

ऐसी महत्वपूर्ण और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। खबर को शेयर करें और दूसरों को भी सतर्क करें।



यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK