भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई में भाजपा का नया घर – कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, सीएम साय ने किया लोकार्पण
सुपेला की धरती आज एक खास मौके की गवाह बनी, जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवीन जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया। यह कार्यालय सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के जोश, संगठन की मजबूती और सेवा भावना का प्रतीक बनेगा।
सीएम साय ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यालय संगठन को ऊर्जा, उत्साह और समर्पण देगा। साथ ही इससे भाजपा परिवार और भी मजबूत होकर उभरेगा।

कार्यक्रम में जुटी बड़ी संख्या, नेताओं और कार्यकर्ताओं का मिला साथ
लोकार्पण समारोह में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संगठन महामंत्री पवन साय, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नक्सलवाद पर सरकार का सख्त रुख – सीएम ने दिया बयान
कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने नक्सलवाद को लेकर सवाल पूछा, तो मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीते 20 महीनों में प्रदेश की पुलिस और जवानों ने नक्सलवाद के खिलाफ डटकर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने दावा किया कि आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ के इस प्रयास की सराहना हो रही है।
उन्होंने कहा, "डबल इंजन की सरकार से हमें ताकत मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया है – और हमें पूरा भरोसा है कि ये संकल्प जरूर पूरा होगा।"
"नक्सलवाद अंतिम सांस ले रहा है" – CM साय का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में लगातार नक्सल ऑपरेशन चल रहे हैं और जवानों को कामयाबी भी मिल रही है। कैजुअल्टी बेहद कम हुई है, जबकि नक्सली एक-एक कर के खत्म हो रहे हैं। सबसे बड़ा नक्सली बसवा राजू भी मारा जा चुका है।
साय ने दोहराया कि, "नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है। ये अब अंतिम सांसें गिन रहा है।"
विज्ञापन
मेडिकल स्टाफ आंदोलन पर भी बोले सीएम – समस्याएं जल्द सुलझेंगी
जब मीडिया ने 16,000 मेडिकल स्टाफ के आंदोलन पर सवाल किया, तो मुख्यमंत्री ने कहा – "हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में बीते 20 महीनों में अच्छा काम किया है। कुछ समस्याएं होती हैं, जैसे परिवार में भी आती हैं। लेकिन इन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा।"
विज्ञापन
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



