भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जनसुनवाई में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश, आरोपी हिरासत में
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला करने की कोशिश की गई।यह घटना उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर हुई, जहां वे जनता की समस्याएं सुन रही थीं।

सूत्रों के अनुसार, जनसुनवाई के बीच एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें हल्की चोटें आई हैं।घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल हरकत में आए और स्थिति पर तुरंत काबू पाया गया।
मुख्यमंत्री ने घबराई भीड़ से की शांति बनाए रखने की अपील
घायल होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की, जिससे माहौल शांत रहा।
सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया
सुरक्षा में तैनात जवानों ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
भाजपा दिल्ली अध्यक्ष ने की घटना की निंदा
भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि "जनसुनवाई जनता से सीधे संवाद का माध्यम होती है, और ऐसे कार्यक्रमों में हमला निंदनीय और अस्वीकार्य है।
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच में जुटी पुलिस
घटना के तुरंत बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही हमले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
जनता के बीच यह चर्चा तेज है कि जहां एक मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं, वहां आम लोग खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र की मर्यादा में रखें विश्वास – हिंसा नहीं समाधान
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में संवाद और विरोध के भी अपने मर्यादित तरीके होने चाहिए।
ऐसी लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए – आपकी बात, हमारे शब्दों में।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



