स्कूल में भयानक हादसा! बच्चो के लिए मिड-डे-मिल बना रही थी महिला तभी कुकर ब्लास्ट से मची चीख-पुकार, हालत नाजुक!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मिड-डे-मिल बनाते समय स्कूल में कुकर फट गया और महिला रसोइया बुरी तरह झुलस गई।

यह हादसा गुरुवार को ग्राम मडेली के भाटापारा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूल की रसोइया 55 वर्षीय केशरी यादव दोपहर में बच्चों के लिए मिड-डे-मिल बना रही थीं।रसोई में वह एक तरफ दाल पका रही थीं और बगल में सब्जी भी तैयार कर रही थीं। जैसे ही उन्होंने कुकर को नीचे उतारने की कोशिश की, तभी तेज धमाके के साथ कुकर फट गया।

                                

धमाके के साथ उड़ी भाप और गर्म पानी सीधा महिला के चेहरे और सीने पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना के समय स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षक और अन्य कर्मचारी तुरंत रसोई की ओर दौड़े। अंदर का नजारा देखकर अफरा-तफरी मच गई। महिला को तुरंत गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल धमतरी रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे |

जिला अस्पताल के डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि पीड़ित महिला लगभग 15 प्रतिशत तक झुलसी हैं और फिलहाल बर्न वार्ड में भर्ती हैं। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।



विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि मिड-डे-मिल बनाने वाली रसोइयों को न तो सुरक्षा के सही साधन मिलते हैं और न ही समय पर इलाज। इस मामले में प्रशासन को तुरंत कदम उठाना चाहिए।

इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों में रसोई की जांच समय-समय पर हो और सुरक्षित उपकरण मुहैया कराए जाएं।

ऐसी ही जमीनी और सच्ची खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।



यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK