भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग की केंद्रीय जेल से एक गंभीर खबर सामने आई है। यहां उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल में बंद राधेश्याम यादव काफी समय से बीमार चल रहा था।

मृतक की पहचान बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी राधेश्याम यादव (58 वर्ष) के रूप में हुई है। वर्ष 2013 में राधेश्याम को हत्या के एक मामले में दोषी पाया गया था, जिसके बाद उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
जेल प्रशासन ने बताया कि राधेश्याम लंबे समय से उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) और मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। हालात बिगड़ने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान राधेश्याम ने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरी घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
ऐसी हर स्थानीय खबर की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़ें।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



