दुर्ग में मितानिनों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप, 72 हजार कर्मियों ने दी चक्काजाम की चेतावनी


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मितानिनों की हड़ताल से थमी स्वास्थ्य सेवाएं, सरकार को अल्टीमेटम

दुर्ग , राज्य की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली मितानिनें अब सड़कों पर हैं। पूरे प्रदेश की 72 हजार मितानिनें वेतन और अधिकारों की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गई हैं।

                                   दुर्ग में मितानिनों की हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करती महिलाएं – स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

दुर्ग की 1558 मितानिनें भी शामिल, सेवाएं पूरी तरह ठप

दुर्ग जिले की 1558 मितानिनें भी इस आंदोलन में शामिल हैं। ब्लॉक समन्वयक सावित्री मानिकपुरी ने बताया कि ये महिलाएं शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाती हैं, लेकिन उन्हें ही लगातार अनदेखा किया जा रहा है।

सरकार ने वादे किए, पर निभाए नहीं – मितानिनों का आरोप

दुर्ग ग्रामीण की मितानिन प्रशिक्षक नीता गायकवाड़ ने बताया कि चुनाव से पहले सरकार ने कई वादे किए थे।
– प्रोत्साहन राशि में 50% बढ़ोतरी
– एनएचएम में संविलियन
– ठेका प्रथा खत्म करना

लेकिन 11 महीने बाद भी किसी वादे पर अमल नहीं हुआ। उल्टा दिल्ली से एक नया एनजीओ नियुक्त कर दिया गया।

वेतन में देरी, घर चलाना हुआ मुश्किल

मितानिनों को जो प्रोत्साहन राशि मिलती है, वो भी 3-4 महीने की देरी से आती है। इससे उनके घर का खर्च चलाना भारी हो गया है।

एक सप्ताह की मोहलत, फिर होगा आंदोलन तेज

मितानिन संघ ने सरकार को 7 दिन का समय दिया है। अगर मांगे नहीं मानी गईं तो राजधानी में
– मुख्यमंत्री निवास घेराव
– स्वास्थ्य मंत्री निवास का घेराव
– और प्रदेशव्यापी चक्का जाम किया जाएगा।




विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार


विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मितानिनें गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ग्रामीण इलाज और प्राथमिक सेवाओं के लिए परेशान हो रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं ना रुकें, सरकार और मितानिनों के बीच बने समाधान

इस आंदोलन से आम जनता की परेशानी बढ़ रही है। उम्मीद है सरकार जल्द कोई ठोस फैसला लेगी और मितानिनों की मेहनत को सम्मान मिलेगा।

लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK