दुर्ग स्टेशन से माता- पिता के साथ सो रहे अगवा 18 माह के मासूम को पुलिस ने तमिलनाडु से किया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग स्टेशन से अगवा 18 माह का मासूम तमिलनाडु से सकुशल बरामद!

दुर्ग में रेलवे स्टेशन से अगवा हुए एक 18 महीने के बच्चे को लेकर राहतभरी खबर सामने आई है। जीआरपी दुर्ग की टीम ने बच्चे को तमिलनाडु से सकुशल बरामद कर लिया है। इस ऑपरेशन में आरपीएफ और चाइल्डलाइन की भी अहम भूमिका रही।

                                  

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

इस मामले में 45 वर्षीय आरोपी अरुमुगम, निवासी चंद्रन स्ट्रीट, तिरूनिलपुडी, तंजावूर (तमिलनाडु) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी बच्चों के अपहरण में शामिल रहा है।

26 जुलाई की रात स्टेशन से हुआ था अपहरण

जीआरपी के डीएसपी एसएन अख्तर ने बताया कि 26 जुलाई की रात सूर्या मानिकपुरी अपनी पत्नी सोनू और दो बच्चों के साथ दुर्ग रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर के पास सो रहे थे। सुबह करीब पौने चार बजे जब सूर्या की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि उनका 18 माह का बेटा गायब है। उन्होंने तुरंत जीआरपी को सूचना दी, और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया।

CCTV फुटेज ने खोला पूरा राज़

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति को 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बच्चे को ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद गोंदिया, भंडारा और नागपुर सहित कई स्टेशनों के फुटेज चेक किए गए।


नागपुर में दिखा आरोपी, ट्रेन बदलते हुए मिला सुराग

नागपुर स्टेशन पर आरोपी को बच्चे के साथ कपड़े खरीदते और फिर ट्रेन संख्या 12591 गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ते हुए देखा गया/ ट्रेन में रोते हुए बच्चे को देखकर पेंट्रीकार कर्मियों को शक हुआ और उन्होंने चंद्रपुर आरपीएफ को सूचना दी।पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्चे को अपना बेटा बताया और आधार कार्ड दिखाकर उसे अपने साथ ले गया। हालांकि, आरपीएफ ने उसके आधार कार्ड की फोटो खींच ली थी।

लोकेशन ट्रेस होते ही पहुंची टीम

लोकेशन ट्रेस करने पर आरोपी का पता तमिलनाडु के तंजावूर का निकला। फिर रेल पुलिस अधीक्षक रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में उप निरीक्षक जनकलाल तिवारी के नेतृत्व में टीम रवाना की गई।बच्चे की मां को भी टीम के साथ भेजा गया था।

 मां को देखते ही लिपट गया मासूम

जब टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की मां सामने आई, तो मासूम मां को देखकर दौड़कर लिपट गया। यह दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।बच्चे के माता-पिता सूर्या और सोनू मानिकपुरी मजदूरी करते हैं और स्टेशन परिसर के आसपास रहते हैं। 


विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

लोगों में जीआरपी की कार्रवाई को लेकर सराहना

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भावुक हो गए। स्थानीय लोगों ने जीआरपी की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और प्रशासन से ऐसे मामलों में सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन



यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK