फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग! 30 राउंड गोलियां चलाकर भागे बदमाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी ..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गुरुग्राम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। हमलावर गोलियां बरसाकर मौके से फरार हो गए।

यह वारदात रविवार सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने एल्विश के घर पर 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं।

                                

इस फायरिंग को अंजाम देने वाले तीन अज्ञात बदमाश थे, जो घटना के बाद तेजी से फरार हो गए।

गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। फायरिंग की यह घटना सेक्टर-56 थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फायरिंग मकान के फर्स्ट फ्लोर और स्टिल्ट एरिया (ग्राउंड के नीचे की पार्किंग) में की गई है, जबकि एल्विश यादव मकान के सेकेंड फ्लोर पर रहते हैं।

घटना के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। वे हरियाणा से बाहर किसी काम से गए हुए हैं।

गनीमत रही कि इस वारदात में किसी को कोई गोली नहीं लगी है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए।


विज्ञापन


यह भी पढ़े-CG : Ex-गर्लफ्रेंड के सनकी आशिक ने पार्सल में भेजा स्पीकर बम, लेकिन इलेक्ट्रिशियन पति की सूझबूझ से टली तबाही — चंद सेकंड देर होती तो उड़ जाता पूरा इलाका! 7 गिरफ्तार

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। अभी तक इस हमले के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

  🙏 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़ें। 


यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK