भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 40 लाख के बीमा के लिए रची 'मौत' की साजिश, पर सच्चाई आई सोशल मीडिया से सामने
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ज़िले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवक ने खुद को मरा हुआ साबित करने की पूरी साजिश रच डाली। वजह सिर्फ एक — 40 लाख रुपये की बीमा राशि।
इस चौंकाने वाली घटना का खुलासा तब हुआ, जब युवक के सोशल मीडिया अकाउंट से उसकी ज़िंदगी का सच सामने आया।
कैसे रची गई मौत की झूठी कहानी?
पामगढ़ थाना क्षेत्र के तैनाद गांव का रहने वाला कौशल श्रीवास 19 अगस्त की शाम को घर से यह कहकर निकला कि वह घूमने जा रहा है। मां का मोबाइल साथ लेकर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा।रात 9 बजे परिवार को सूचना मिली कि शिवनाथ नदी के पैसर घाट पर उसकी बाइक, मोबाइल और कपड़े पड़े हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
पुल के किनारे बाइक, मोबाइल और जूते मिले, लेकिन कौशल का कोई पता नहीं चला।
चार दिन तक चला SDRF का सर्च ऑपरेशन
परिजन किसी अनहोनी की आशंका से घबरा गए। कौशल के पिता तिलक राम श्रीवास ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद SDRF और गोताखोरों की टीम ने नदी में चार दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया।लेकिन जब कुछ नहीं मिला, तो साइबर पुलिस को जांच में जोड़ा गया।
इंस्टाग्राम बना पोल खोलने का जरिया
साइबर सेल ने कौशल के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। तभी पता चला कि युवक इंस्टाग्राम पर एक्टिव था और अपने एक दोस्त को बताया था कि वह सुरक्षित है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है।
ऐसी फर्जी साजिशों से प्रशासन और बचाव टीम की मेहनत पर पानी फिरता है।
कॉल ट्रेस कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
23 अगस्त को कौशल ने एक अनजान नंबर से अपने भाई को कॉल किया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। कॉल ट्रेस कर लोकेशन बिलासपुर के तोरवा इलाके की मिली। RPF और उसलापुर पुलिस को अलर्ट किया गया।इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और कौशल को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
कबूला अपना जुर्म, पिता के कर्ज से था परेशान
पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पिता पर 1 लाख रुपये का कर्ज है। मानसिक रूप से वह काफी तनाव में था। इसलिए उसने खुद को मरा दिखाकर बीमा की राशि दिलाने की साजिश रची।वह घटना के बाद पैदल पामगढ़ से बिलासपुर पहुंचा, फिर ट्रेन से फरीदाबाद गया। 22 अगस्त को वापस बिलासपुर लौटा और आखिरकार 23 अगस्त को पकड़ लिया गया। मोबाइल ट्रेस से बचने के लिए उसने स्टेशन पर ही फोन फेंक दिया था।
विज्ञापन
👉 ऐसी लोकल खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




