भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब ने फिट इंडिया मुहिम के तहत लगातार 28वें सप्ताह साइकिल रैली निकाली|
भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब के संयुक्त तत्वाधान मे भिलाई का 28वां संस्करण आयोजित किया गया। यह रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरू हुई|
रैली में लगभग 75 बच्चों के साथ बीएसपी साइक्लिंग क्लब, बीएसपी सायकल पोलो क्लब एवं साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब एवं ओए-बीएसपी के महासचिव परविन्दर सिंह एवं महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन, छत्तीसगढ़, विनायक चन्नावर के नेतृत्व में साइकिलिंग की।
बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने लगातार 28वें सप्ताह इस रैली में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
इस आयोजन में बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष एवं ओए महासचिव श्री परविंदर सिंह, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव श्री विनायक चन्नावार, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव श्री देवप्रकाश वर्मा, दुर्ग जिला सायकल पोलो संघ के सचिव श्री शशांक देशमुख, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग के सदस्य श्री शशिकांत पांडे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -सेहत का खजाना है तुरई: पाचन से लेकर वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल तक के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को सतर्क रहना जरूरी!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - 9 महीने की मासूम ने जहरीले सांप को दांत से चबाया, कुछ ही पलों में सांप की हो गई मौत ,मची सनसनी!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




